बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- जिला बिलासपुर में आरडी,एफडी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। घुमारवीं में लाखों की ठगी की शिकायत आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मंगलवार को सदर पुलिस के समक्ष भी शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि एक ओर जहां आरडी के नाम पर लोगों के साथ धोखा+धड़ी हुई है। वहीं, एफडी के नाम पर लोग ठगे गए हैं। एक साल में एफडी डबल होने का झांसा लोगों को दिया गया है। वहीं,जब आरडी, एफडी राशि म्च्योर होने लगी तो लोगों को उनकी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते,पीड़ित लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता पूर्व सैनिक ज्ञान चंद ने पुलिस को ठगी को लेकर अपनी शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपने और अपने परिजनों के नाम पर इस निजी बैंक में अपनी राशि जमा करवाई थी। वहीं, म्च्योरिटी हो जाने के बाद भी उन्हें उनकी राशि नहीं मिल पा रही है।
डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया ये
इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में दर्ज हुए मामले को लेकर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
