बीबीएन/जगत सिंह- गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत नालागढ़ की खेड़ा पंचायत में प्रशासन जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीबन 21 विभागों के अधिकारियों को जनता दरबार में पहुंचकर उनकी समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मात्र 12 विभागों के ही अधिकारी मौके पर पहुंचे । अन्य 9 विभागों के अधिकारी मौके से गायब रहे । जिसके चलते लोगों ने इस जनता दरबार को मात्र दिखावा ही बताया । लोगों ने कहा कि ऐसे दिखावे प्रशासन ना करें और इन कार्यक्रमों पर जनता के पैसों का दुरुपयोग ना किया जाए क्योंकि जब जनता दरबार में अधिकारी नहीं होंगे तो जनता की समस्याओं का हल कैसे हो पाएगा।
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए जनता दरबार में राजस्व विभाग के कानूनगो धर्मपाल ने बताया कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 20 शिकायतें आई थी और इस कार्यक्रम के तहत नालागढ़ में 30 इंतकाल और राजपुरा के 5 और खेड़ा में 2 इंतकाल करवाए गए है।
