अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में अब शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में शादियों के दैरान बारात के वाहनों की आवाजाही भी सड़को पर बढ़ गई है। वहीं इन वाहनों की स्पीड भी तय स्पीड से अधिक देखी जा रही है जिससे शादी समारोह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं क़ा खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए किन्नौर पुलिस इन दिनों जिला के सभी ब्लैक स्पॉट क्षेत्र जहां पर दुर्घटना होने की संभावना अधिक हो जाती है उन क्षेत्रों में गश्त लगाने के साथ पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
किन्नौर पुलिस की ओर से वाहन धीरे चलाने की सलाह वाहन चालकों को दी गई है। डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्नौर जिला मे इस वर्ष कोविडकाल के बाद काफ़ी शादी समारोह के आयोजन किए जा रहे है। ऐसे में सड़को पर बारात आते जाते हुए वाहनों कि गति काफी तेज देखी जा रही है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए किन्नौर पुलिस लगातार रात के समय गश्त लगाती है और दुर्घटना वाले संभावित क्षेत्रों मे पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि तेज रफ़्तार में चलने वाले वाहनों पर नकेल कस सके और शादी समारोह मे होने वाली दुर्घटनाओ को रोका जा सके।
नवीन जाल्टा ने कहा कि इसके अलावा जिला में इन दिनों ब्लैक स्पॉट क्षेत्र जहां पर भूस्खलन व चट्टानों के गिरने क़ा खतरा बना हुआ है जिसमें निगुलसरी, पंगी नाला, पागल नाला आदि है ऐसे सभी स्थानों पर पर्यटकों को सफर के दौरान एतिहात बरतने की सलाह भी दी है ताकि किसी के जानमाल क़ा नुकसान न हो।
