नाहन : देवेंद्र कुमार – भारी बरसात के चलते बढ़ने वाले जल जनित रोगों को देखते हुए जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है । स्वास्थ्य विभाग ने सभी फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए जिला के अस्पतालों स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों के पर्याप्त भंडारण किया हैं ।
नाहन में मीडिया से रूबरू होते हुए जिला के सीएमओ डॉ अजय पाठक ने बताया कि बरसात के चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क है । बरसात में बढ़ने वाले जल जनित रोगों को लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों जिला के अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त भंडारण किया गया है । उन्होंने बताया कि जल जनित रोगों को लेकर क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है । उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान यदि मार्ग अवरुद्ध होते हैं ऐसे में भी स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों को सबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाने के मकसद से कार्य किया है।
