बीबीएन : जगत सिंह -औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवली मे स्थित फ्लोरा इलेक्ट्रिकल एंड मेटल इंडस्ट्रीज मे आज सुबह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे उद्योग में फैल गई । गनीमत यह रही कि उद्योग में सोए हुए लगभग 20 कामगार सुरक्षित बाहर निकल गए, जिनमें से दो कामगार खुद को बचाते हुए घायल हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5:30 बजे बद्दी दमकल विभाग केंद्र में कुछ लोगों द्वारा आकर सूचना दी गई कि बिलावली में एक उद्योग में आग लग गई है । जिस पर दमकल अधिकारी बद्दी जोगिंदर सिंह अपनी टीम व चार फायर टेंडर को लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे उद्योग में फैल चुकी थी । जिसके बाद दमकल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए लगभग 7 से 8 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । आगजनी में उद्योग में रखा तैयार व कच्चा माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया और वही उद्योग में रह रहे लगभग 20 कामगार भी सुरक्षित निकल गए । जिनमें से कामगार बंटू निवासी कांगड़ा , उमर 34 साल तीसरी मंजिल से रस्से से उतरते हुए टीन के ऊपर गिरा गया जिस से उसकी दायनी टांग नीचे से टूट गई वही दिनेश निवासी चंबा उमर 42 साल जो की अपने कमरे से निकलते समे गले से थोड़ा झुलसा गया दोनों को उपचार के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल काटा ले जाया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है ।
मामले पर जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें 5:30 सूचना मिली थी । जिसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है । आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है । आगजनी के कारणों का भी पता नहीं चला है । उद्योग के कामगारों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग फैली है जिसकी आग बुझने के बाद जांच की जाएगी ।
