मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले की धार्मिक आस्था और देव परंपरा को समर्पित सुकेता री जातरा लोकगीत को एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने लांच किया। सुंदरनगर पुराना बाजार निवासी लोकगायक रणजीत सोनी ने इस गाने को लिखा और अपनी आवाज दी है।
सुकेत देवता मेले को समर्पित उनका यह पहला वीडियो पहाड़ी गाना है। लोकगायक रणजीत सोनी ने बताया कि इस गीत को बनाने का मुख्य उद्देश्य सुंदरनगर के ऐतिहासिक सुकेत देवता मेले को बढ़ावा देना और देव परंपरा को सभी लोगों तक पहुंचाना है। सुकेत देवता मेले के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से देवी-देवता अपने देवलुओं सहित पैदल सुंदरनगर पहुंचते हैं और श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देते हैं। इस गाने के माध्यम से उन्होंने सुकेत देवता मेले की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक महत्व को संगीतात्मक रूप में दर्शाने का प्रयास किया है।
बता दें कि सुकेत देवता मेले के शुभ अवसर पर लांच किए गए इस गाने को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों का भी खूब प्यार मिल रहा है। हिमाचल के सदाबहार संगीत निर्देशक परमजीत सिंह पम्मी ने इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है। इसके फिल्मांकन की बात की जाए तो सुंदरनगर के प्रसिद्ध वीडियो निर्देशक व आरके स्टूडियो के मालिक राजेश ठाकुर द्वारा इसे फिल्माया गया है। वीडियो में अभिनेता व मॉडल आर्यन ठाकुर ने अपनी भूमिका निभाई है।
TAGGED:
Mandi Suketa Ri Jatra” song
Chandrika
