सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से संबंध रखने वाले शराब कारोबारी के अलग-अलग ठिकानों पर शुक्रवार को इनकम टैक्स की रेड हुई है। जानकारी के अनुसार सोलन की सब्जी मंडी के समीप इस शराब कारोबारी के मुख्य ऑफिस के अलावा अर्की और अन्य क्षेत्रों में स्थित ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमारी की है।
यह टीमें चंडीगढ़ और बाहरी राज्य से आई हैं। सब्जी मंडी के पास स्थित ऑफिस के बाहर विभाग की टीम की गाड़ियां खड़ी देखी गई हैं। टीम के अधिकारी कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। कारोबारी से भी पूछताछ हो रही है, लेकिन इस बारे में कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस भी रेड के बारे में जानकारी देने को तैयार नहीं हैं।
