विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी के साथ लगती प्रागपुर ब्लॉक की गंगोट पंचायत में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के ही दो दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों 22 वर्षीय दीपांशु और 24 वर्षीय अभिषेक को शामिल किया गया। पंचायत की ओर से इन्हें माता की चुनरी देखकर सम्मानित किया गया। यह दोनों ही भाई हैं बचपन से ही देखने-सुनने और चलने फिरने में असमर्थ हैं।
पंचायत की ओर से दिए गए इस मान सम्मान से इनके पिता भी भावुक हो गए। वहीं इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए गांव के युवक अंशुल कुमार को पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान ऐश्वर्या शर्मा, उप प्रधान सौरभ पराशर, वार्ड पंच साहिल रतन, वार्ड पंच विजय कुमारी और वार्ड पंच यशपाल सिंह ठाकुर और प्रवासी बच्चे उपस्थित रहे।
इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान ऐश्वर्या शर्मा और उप प्रधान सौरव पाराशर ने प्रवासियों को खुले में शौच न करने और सफाई रखने के बारे में जागरूक किया।
