अरविंदर सिंह,हमीरपुर: विधानसभा चुनाव सभी पार्टियों की तरह हमीरपुर से आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा ने भी अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है। आशीष शर्मा ने चुनावों से जुड़ी गतिविधियों जैसे चुनावी प्रचार प्रसार के लिए अपना कार्यालय हमीरपुर के गांधी चौक के नजदीक ओर भोटा चौक में खोला, जिसका उद्घाटन शनिवार को आशीष शर्मा ने किया।
इस मौके पर काफी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं की ओर से गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक रैली का आयोजन किया । रैली के दौरान आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा ने गांधी चौक से लेकर भोटा चौक के दुकानदारों से आशीर्वाद लिया ओर इसके पश्चात आशीष शर्मा ने भोटा चौक में स्थित पार्टी के कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। वहीं आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि लोगों के आशीर्वाद से पार्टी कार्यालय खोला गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय से ही चुनाव प्रचार का कार्य किया जाएगा। आशीष शर्मा ने कहा कि गांधी चौक , भोटा चौक में पार्टी कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया है । उन्होंने पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहे युवाओं व कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया है।
