राकेश,ऊना: जिला ऊना के गगरेट में औद्योगिक क्षेत्र बने दी हट्टी में एक भीषण अग्निकांड हुआ हैं। इस अग्निकांड में 4 बच्चे जिंदा जल गए हैं। यह दुखद हादसा बुधवार देर रात पेश आया जब औद्योगिक क्षेत्र में बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। इस हादसे का शिकार हुए चार बच्चों में से तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं। ये बच्चे प्रवासी मजदूरों के बच्चे हैं।
इस भीषण अग्निकांड में एक मां ने अपने तीन बच्चों को खोया हैं। तो वहीं दूसरी मां ने भी अपना एक बच्चा खो दिया हैं। इन माओं ने तो रोज की तरह अपने बच्चों को झुग्गी में आराम से सुलाया था लेकिन इस बात की उन्हें भी भनक नहीं थी कि उनके बच्चे आज पूरी उम्र के लिए गहरी नींद सो जाएंगे। जैसे ही झुग्गियों में आग लगी तो यह बच्चे झुग्गियों के अंदर ही जल गए, ऐसे में उस समय उन माओं पर क्या बीती होगी जिन्होंने इस अग्निकांड में अपने बच्चों को खो दिया। पूरा क्षेत्र उन माओं की चीख-पुकार से गूंज उठा हैं, जिन्होंने इस अग्निकांड में अपने बच्चों को खोया हैं। हालात इस तरह की बन गए कि कोई उन मांओं को ढांढस भी बंधाता तो कैसे, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को इस कदर जलते हुए देखा।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला
हादसे की खबर मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य मे जुट गया। जब तक प्रशासन की राहत पीड़ितों तक पहुंच पाती तब तक चारों बच्चे दम तोड़ चुके थे। जानकारी के अनुसार यह सभी बाहरी राज्य के मजदूर हैं और क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। जो परिवार इस अग्निकांड का शिकार हुए हैं वह दोनों परिवार बिहार के जिला दरभंगा के रहने वाले हैं। इस हादसे में रमेश कुमार के तीन बच्चे नीतू कुमारी (14), भोलू (7), शिवम कुमार (6) निवासी गांव नन्दापट्टी बेनीपुर डाकघर अंटोर, थाना बेहरा ज़िला दरभंगा व सोनू (17) पुत्र कालीदास गांव निवासी पौड़ी डाकराम ज़िला दरभंगा बिहार के स्थानी निवासी हैं । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू दी हैं, हालांकि शुरुआती जांच में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही मिल पाई हैं।।
