बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -विश्व रेडक्रास दिवस पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली को एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं रैली शहीद स्मारक बिलासपुर में संपन हुई। एसडीएम अभिषेक गर्ग ने युवाओं से आह्वान किया कि युवा नशे से दूर रहें।
जिला रेडक्रास सोसाइटी बिलासपुर शाखा के सचिव अमित कुमार ने बताया कि नशे की समस्या को देखते हुए राज्य रेडक्रास सोसाइटी द्वारा इस वर्ष हिमाचल को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।आठ से 22 मई तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। वहीं अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करना चाहिए।
