विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को महिला क्रिकेट टीम की विकेट कीपर तानिया भाटिया ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में परिवार सहित हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी सुमित कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।
मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली धागा बांधा और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं चिंतपूर्णी मंदिर न्यास और पुजारियों की ओर से उन्हें माता की फोटो देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए तानिया भाटिया ने बताया कि आज परिवार सहित मां के दरबार में हाजिरी भरी है और महिला क्रिकेट टीम भी आगे अच्छा प्रदर्शन करें इसके लिए भी मां से आशीर्वाद लिया हैं। बताडें की तानिया भाटिया भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर ओर बल्लेबाज हैं और चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।
