बीबीएन : जगत सिंह -बीबीएन में बीती रात से हो रही बारिश से लोगों ने भीष्ण गर्मी से निजात पाई है । बारिश से अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। सूर्यदेव की बढ़ती तपिश पर इंद्रदेव ने ब्रेक लगाई है। राहत की बरसी फुहारों से नालागढ़ का मौसम ठंडक भरा हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है ।
बुधवार रात से ही मौसम ने एकदम करवट बदली और बारिश होनी शुरू हुई । रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं बढ़ते तापमान में भी रोक लग गई। मौसम में ठंडक आ गई है। गौर रहे कि मई माह की गर्मी में सूर्यदेव सुबह ही गर्मी की तपिश बढ़ा देते है और दिन निकलते निकलते इतनी भीष्ण गर्मी हो जाती है कि लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किलों भरा हो जाता है । यदि कोई अपने कामों से निकलता भी है तो छातों का सहारा लेकर धूप से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे थे।
सुबह सूर्य निकलने के साथ ही धूप में तपिश महसूस होने लगती थी और तापमान में वृद्धि होने लगती थी। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, गर्मी के तीखे तेवरों से हो रही परेशानी और बढ़ जाती है। बीते सप्ताह क्षेत्र में बारिश हुई थी, जिसके उपरांत फिर से गर्मी बढ़ गई थी और दिन में पारा करीब 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, लेकिन बीती रात से एक बार फिर से राहत की बारिश ने बढ़ते तापमान पर रोक लगा दी है।
