सोलन :योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में अब स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और रिसेप्शन को लेकर कार्य करने जा रहा है। सोलन प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि अक्सर हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में स्वच्छता को लेकर सवाल उठाये जाते हैं, वहीं मरीजों के साथ भी दुर्व्यवहार के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के सभी अस्पतालों में इसको लेकर कम्पीटिशन 1 जून से करवाने जा रहा है जो भी अस्पताल इस कम्पीटिशन में अव्वल आएंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने कहा कि इस कंपटीशन से जहां अस्पतालों में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम होगा वही अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा भी दी जाएगी,उन्होंने कहा कि वे खुद समय-समय पर प्रदेश के सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते रहते हैं लेकिन अब वह अचानक से निरीक्षण करने के लिए अस्पताल में जाएंगे और इन सब बातों को देखा जाएगा कहां पर स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा गया है और कहां पर मरीजों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले उसको दंडित किया जाएगा।
