By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उद्योगों के पलायन को लेकर उद्योग मंत्री ने दिया जवाब….कहा विपक्ष के आरोप निराधार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उद्योगों के पलायन को लेकर उद्योग मंत्री ने दिया जवाब….कहा विपक्ष के आरोप निराधार
himachalpolitical

उद्योगों के पलायन को लेकर उद्योग मंत्री ने दिया जवाब….कहा विपक्ष के आरोप निराधार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/22 at 6:03 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)-बजट सत्र के दौरान उद्योगों के पलायन का मुद्दा चर्चाओं में रहा अब इसको लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योगों के पलायन को लेकर भाजपा के आरोप पूरी तरह से निराधार है. बजट सत्र के आठवें दिन विपक्ष के विधायकों ने उद्योगों के पलायन को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. इस दौरान विपक्ष के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे. इस मौके पर विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से उद्योगों के पलायन की बात सरासर गलत है. इस दौरान उद्योग मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार उद्योगों के लिए काम कर रही है. इस दौरान उन्होंने फार्मा उद्योगों से जुड़े MOU साइन करने की भी बात कही.हर्षवर्धन चौहान ने इस मौके पर दुबई दौरे का जिक्र भी किया. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दुबई में अरब हेल्थ सबमिट गए थे जहां 2800 करोड़ के एम ओ यू साइन कीए गए. इसके अलावा हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुंबई में हुई फार्मा सबमिट में भी वो हिमाचल का पक्ष रखने पहुंचे इसमें 3000 करोड़ के एमओयू साइन कीए. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में एक दो उद्योग पहले भी छोड़ कर जाते रहे हैं. मगर उद्योगों के पलायन की बात सरासर गलत है.

स्क्रैप पॉलिसी को लेकर कहा ये

वही स्क्रैप पॉलिसी को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योग विभाग ने स्क्रैप पॉलिसी बनाकर 2 महीने पहले ही मुख्य सचिव को भेज दी है. उन्होंने कहा कि पहले जो स्क्रैप पॉलिसी बनाई गई थी उसमें कुछ त्रुटियां थी. जिसे ठीक करने के बाद उसे पुनः जरूरी प्रक्रियाओं के लिए चीफ सेक्रेटरी को भेज दिया गया है.उन्होंने कहा की इसके बाद यह पॉलिसी कैबिनेट में जाएगी जहां उसको अप्रूव करके अमल में लाया जाएगा.उन्होंने कहा कि स्क्रैप पूरी तरह से असंगठित सेक्टर है. कितने का स्क्रैप है इसकी भी कोई पक्की जानकारी नहीं है. हालांकि विभाग का अनुमान है कि इसमें 100 करोड़ से हजार करोड़ तक का स्क्रैप हो सकता है. लिहाजा पॉलिसी को कैबिनेट में ले जाकर जरूरी प्रक्रियाओं के बाद लागू किया जाएगा.

TAGGED: Shimla industrial minister harsh vardhan
Chandrika February 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किसान आंदोलन के चलते औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के स्टील उद्योगों में 50 फीसदी घटा उत्पादन
Next Article CM के जवाब से नेता प्रतिपक्ष असंतुष्ट… बोले योजनाएं बंद नहीं हुई तो किसी को क्यों नहीं मिल रही हैं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?