By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एफआईआर की राजनीति से विपक्ष नहीं दबेगा, मुख्यमंत्री नादौन से भी हारेंगे’ : विधायक आशीष शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एफआईआर की राजनीति से विपक्ष नहीं दबेगा, मुख्यमंत्री नादौन से भी हारेंगे’ : विधायक आशीष शर्मा
himachalpolitical

एफआईआर की राजनीति से विपक्ष नहीं दबेगा, मुख्यमंत्री नादौन से भी हारेंगे’ : विधायक आशीष शर्मा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/24 at 4:39 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर विपक्ष को निशाना बनाने के लिए एफआईआर का सहारा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार “एफआईआर-एफआईआर का खेल” खेल रही है, लेकिन झूठे मामले दर्ज कराकर राजनीतिक विरोधियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हमीरपुर जिले की सभी पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी और मुख्यमंत्री को उनके गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी हार का सामना करना पड़ेगा।

हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक आशीष शर्मा ने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर दर्ज एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराना स्वस्थ परंपरा नहीं है। उनके अनुसार सरकार को विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि विपक्ष को परेशान करने पर।गर्ल्स स्कूल के प्रस्तावित विलय को रद्द करने के मुद्दे पर श्रेय लेने की होड़ को लेकर भी विधायक ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक सलाहकार इस फैसले का श्रेय लेना चाहते हैं तो उन्हें लेने दें, लेकिन वास्तविकता यह है कि पहले सरकार ने स्वयं स्कूलों के विलय का निर्णय लिया और बाद में उसे वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पहले संस्थानों को बंद करती है और फिर उन्हें बहाल कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती है। जनता इन सभी घटनाक्रमों से भली-भांति परिचित है।

आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री और देहरा की विधायक से अपनी-अपनी ऐच्छिक निधि का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अपने दस वर्षों के कार्यकाल में ऐच्छिक निधि के उपयोग का पूरा विवरण जनता के सामने रखने के लिए तैयार हैं और मुख्यमंत्री, जो दो बार नादौन से विधायक रह चुके हैं, उन्हें भी ऐसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐच्छिक निधि का उपयोग पूरी तरह संबंधित विधायक के विवेक पर होता है और इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान महिला मंडलों को जिस प्रकार धनराशि वितरित की गई, वह प्रदेश की जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि यह किसी बैंक या निजी संस्था का पैसा नहीं, बल्कि जनता का धन है, इसलिए इसका उपयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।

TAGGED: Hamirpur BJP MLA Ashish sharma
Chandrika July 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में भाजपा, जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी नेता: सुमन भारती
Next Article फागू में 27 जुलाई को रोजगार कैंप, हॉलिडे इन रिजॉर्ट में 23 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फागू में 27 जुलाई को रोजगार कैंप, हॉलिडे इन रिजॉर्ट में 23 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Ago

मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में भाजपा, जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी नेता: सुमन भारती

Ago

कर्मचारियों व पेंशनरों से किए वादों को भी पूरा नहीं कर रही सुक्खू सरकार – राकेश जम्वाल

Ago

सवारियों को उतारने के लिए रैंस नाला के पास रूकी निजी बस, पीछे से तेज रफतार वाहनों ने मार दी जोरदार टक्कर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?