By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उद्योग मंत्री बोले.. नेता प्रतिपक्ष ओछी बयानबाजी करके अपने पद की गरिमा को गिरा रहे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उद्योग मंत्री बोले.. नेता प्रतिपक्ष ओछी बयानबाजी करके अपने पद की गरिमा को गिरा रहे
himachalpolitical

उद्योग मंत्री बोले.. नेता प्रतिपक्ष ओछी बयानबाजी करके अपने पद की गरिमा को गिरा रहे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/06 at 11:25 AM
Share

नालागढ़:जगत सिंह (TSN)-प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बार बार हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के दावों पर कहा है कि इससे उनकी बौखलाहट का पता चलता है।उन्होंने कहा कि जयराम का यह सपना पूरा नहीं होने वाला है।बीजेपी नेता प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसका जवाब दस जुलाई को तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता उन्हें दे देगी।

हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता हासिल करने के लिए एक बार ऑपरेशन लोटस चला चुके हैं।जिसका सामना सुक्खू सरकार ने डट कर किया। भाजपा का ऑपरेशन हिमाचल में फेल हो गया।लेकिन इसका नतीजा यह रहा कि प्रदेश को उप चुनाव का अनावश्यक खर्चा उठाना पड़ गया।इसके बावजूद जयराम ने कोई सबक नहीं सीखा और प्रदेश की जनता को लगातार बरगलाने का काम जारी रखा। अब तीनों उप चुनावों के नतीजे आने के बाद जयराम का ख्वाब टूटने वाला है।वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं,सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं और इस तरह की ओछी बयानबाजी करके अपने पद की गरिमा को गिरा रहे हैं।

के एल ठाकुर ने जनता का विश्वास तोड़ा : हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री ने कहा कि एक बार नालगढ़ की जनता ने केएल ठाकुर को निर्दलीय के रूप में जिता कर विधानसभा में भेजा,तब बीजेपी नेताओं ने उन्हें धक्का मार कर मंच से नीचे उतार दिया था।आज फिर केएल ठाकुर ने जनता के विश्वास को तोड़कर उसी भाजपा के इशारे पर प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता लाने प्रयास किया। अब जनता उनसे पूछ रही है कि जब विधायक का ही चुनाव लडना था तो इस्तीफा क्यों दिया।

जल्द आएगी हिमाचल की स्क्रैब पॉलिसी

उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंद्रह पंद्रह सौ रुपए की पेंशन देने की योजना पर भी जयराम ठाकुर ने महिलाओं में भ्रम फैलाया, इससे महिलाएं फार्म नहीं भर सकीं । चुनावों के बाद सरकार इस योजना का प्रचार करके हर पात्र महिला को योजना का लाभ देगी। उद्योग मंत्री ने बताया कि उप चुनावों के बाद होने वाली कैबिनेट की पहली बैठक में स्क्रैब पॉलिसी लेकर आएगी। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इससे सरकार को टैक्स मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक यह भी पता नहीं कि प्रदेश में स्क्रेब का कारोबार कितने का है। इस पॉलिसी से कारोबार में पारदर्शिता आएगी।

TAGGED: Shimla industrial minister harsh vardhan
Chandrika July 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री… हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना
Next Article जेपी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होनहार छात्रों को राज्यपाल ने डिग्रियां देकर किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?