By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री… हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री… हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना
himachalNews

शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री… हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/07/06 at 11:08 AM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के साथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री में स्वच्छता किट, तिरपाल, किचन सेट और कंबल इत्यादि शामिल हैं। गत वर्ष भी प्रदेश में आई आपदा के दौरान राज्यपाल द्वारा विभिन्न ज़िलों के लिए राहत सामग्री भेजी गई थी।इस वर्ष सर्वप्रथम कुल्लू के लिए राहत सामग्री आज राजभवन से रवाना की गई।

मानसून में लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने का किया आह्वान

इस अवसर पर शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि बीते वर्ष बारिश से हुए भारी नुकसान के कारण इस वर्ष हर स्तर पर पूरी तैयारी, सावधानी और सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा भी उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ऐसी संभावित स्थिति में लोगों को तुंरत राहत उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में राज्य रेड क्रॉस ने विभिन्न जिलों में राहत के तौर पर 3438 स्वच्छता किट,1189 कंबल,2057 तिरपाल, 2085 किचन सेट और 36 फैमिली टेंट उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राहत सामग्री सर्वप्रथम कुल्लू भेजी गई है और इसी तरह अन्य जिलों में भी उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होने कहा की सरकार से भी मानसून की तैयारियों को लेकर बात हुई है साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को भी समय रहते कार्य निपटाने के निर्देश दे दिये गए हैं और कहा कि अधिकारी मानसून के कार्य निपटा लें समय आने पर ढोल न पिटे।वहीं उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने के लिए कहा कि केवल सरकार पर ही निर्भर न रहें अपने स्तर पर भी तैयारियां कर लें।शिव प्रताप शुक्ल ने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के लोग बरसात के इस मौसम के दौरान सतर्क रहें। उन्होंने पर्यटकों से भी नदी-नालों के किनारे न जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटक स्थानीय प्रशासन को अपनी यात्रा की जानकारी जरूर दें।

TAGGED: Shimla governor sent relief material to Kullu
Chandrika July 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने अवैध डंपिंग रोकने को लेकर उपायुक्त शिमला के समक्ष रखी मांग
Next Article उद्योग मंत्री बोले.. नेता प्रतिपक्ष ओछी बयानबाजी करके अपने पद की गरिमा को गिरा रहे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?