Dharamshala, Rahul-:युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और उन्हें खेल व सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से एक नई नशामुक्ति जागरूकता मुहिम की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत हाल ही में धर्मशाला में हिमाचल प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फाउंडेशन के संस्थापक सभ्य लोहटिया ने बताया कि नशे की लत युवा पीढ़ी को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है, और इस चुनौती का समाधान केवल सामूहिक प्रयासों से संभव है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रीमियर लीग से जुड़े प्रत्येक खिलाड़ी से अपेक्षा की जा रही है कि वह कम से कम 50 अन्य युवाओं को नशामुक्ति अभियान से जोड़े, जिससे समाज में जागरूकता का दायरा और बड़ा हो सके।लोहटिया ने यह भी कहा कि युवाओं के पास अक्सर यह जानकारी होती है कि नशा कहां बिकता है और कौन लोग इसकी गिरफ्त में हैं, ऐसे में पुलिस व समाज मिलकर नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई कर सकते हैं। फाउंडेशन आने वाले समय में इस मुहिम को और व्यापक रूप से प्रदेशभर में ले जाने की योजना बना रहा है।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को चंडीगढ़ स्थित सीबिटस की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और विभिन्न कोर्सों में आगे बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम में सीबिटस के निदेशक नवनीत शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
