By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना पुलिस ने कार सवार व्यक्ति से 20 ग्राम चिट्टा किया बरामद, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > ऊना पुलिस ने कार सवार व्यक्ति से 20 ग्राम चिट्टा किया बरामद, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तारी
crimehimachal

ऊना पुलिस ने कार सवार व्यक्ति से 20 ग्राम चिट्टा किया बरामद, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/24 at 6:51 PM
Share

Una,Rakesh-:ऊना जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना गगरेट के अंतर्गत नाका के दौरान एक कार सवार व्यक्ति से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामला संदेहास्पद वाहन की तलाशी के दौरान सामने आया जब पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग के तहत कार को रोका। तलाशी के समय व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ चिट्टा मिला, जिसके बाद तुरंत उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी चिट्टे की सप्लाई चेन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया है, जिसके कारण पुलिस अब आरोपी से इस नशीले पदार्थ के स्रोत व गंतव्य के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था और आगे इसे कहां सप्लाई किया जाना था।हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ विशेष मुहिम के तहत पूरे प्रदेश में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के चलते ऊना पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई है। नशा तस्करी को रोकने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस लगातार नाकाबंदी, तलाशी अभियान और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

एडिशनल एसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाईयों को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज में फैल रही इस बुराई को मिलकर खत्म किया जा सके।

TAGGED: Una police
Chandrika November 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उद्यान विभाग ने बागवानों को पुराने पेड़ों की जगह नई तकनीक वाले पौधे लगाने की सलाह दी
Next Article युवाओं को नशे से दूर करने की पहल: धर्मशाला में आयोजित हुई हिमाचल प्रीमियर लीग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?