अरविंदर सिंह,हमीरपुर: 60 साल तक जिस कांग्रेस ने देश पर राज किया , उसका संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि राहुल गांधी को किस बात का अहंकार हैं। मुख्यमंत्री क्यों राहुल गांधी की ओर से ओरबीसी का अपमान किए जाने का समर्थन कर रहे हैं। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धाड, चोलथरा, कुज्जाबल्ह, व टीहरा का दौरा करने के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
यहां उन्होंने छोटी जनसभाओं को संबोधित करने के साथ -साथ लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना। उन्होंने अपने संबोधन में जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों व्याख्यान किया वहीं प्रदेश कांग्रेस सरकार पर अपने वायदों से मुकरने का आरोप भी लगाया।
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस की ओर से निकाली गई रैली पर मुख्यमंत्री पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले भी सजा याफता होने पर 15 सांसदों और मुख्यमंत्रियों को अपने पद से हटना पडा था,तो राहुल गांधी के नियम अलग से क्यों। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान देने की बजाए सुरत गुजरात में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न्यायालय के आदेश पर राजनीति करने की बजाए, अपील में जाना चाहिए था।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और हम नगर निगम में पूरी ताकत से चुनाव लडेंगे और विजय होंगे।
वहीं वन रैंक वन पेंशन पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेना से सेवानिवृत लोगों का वह आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन को लेकर मोदी का धन्यावाद किया हैं। उन्होंने कहा कि सेना को आत्मनिर्भर बनाने का काम चाहे टैंक हों, बारूद हों, सब यहीं पर बनाने काम वर्तमान सरकार ने शुरू किया हैं। उन्होंने कहा एक रैंक एक पेंशन पर जो रिविजन हुआ हैं, उस पर सेवानिवृत सैनिकों ने कुछ मांगें उठाई हैं ओर उस पर कोर्ट में भी केस चल रहा हैं,लेकिन फिर भी वे इनकी मांगों को केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष उठाएंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरोगेसी और सट्टे बाजी की भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ सरकार ने एक आदेश पारित किया हैं कि उन्हें देश के कानून के अनुसार नियमों की पालना करनी पड़ेगी।
