By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लाइसेंसधारकों को हथियार जमा करवाने के जारी निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > लाइसेंसधारकों को हथियार जमा करवाने के जारी निर्देश
electionhimachalpolitical

लाइसेंसधारकों को हथियार जमा करवाने के जारी निर्देश

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/28 at 2:00 PM
Share

अनिल कुमार, किन्नौर: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश भर में आचार संहिता लागू हैं। ऐसे में चुनावों को देखते हुए जिला किन्नौर में सभी हथियार लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए गए हैं। किन्नौर जिला में किसानी, बागवानी क्षेत्र में हजारों की संख्या में लोगों ने बंदूक एक नाली, दो नाली प्रशासन के माध्यम से ली है जिनका प्रयोग किसान-बागवान अपने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करते है। ऐसे में अब विधानसभा चुनावों के चलते चुनाव आयोग ने जिला के अंदर सभी अस्त्र शस्त्र जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि किन्नौर जिला में 1463 ऐसे हथियार है जिनमें से 1026 शस्त्र प्रशासन के समक्ष लोगों ने जमा कर दिए है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक लगभग सभी शस्त्र प्रशासन के समक्ष जमा हो जाए उसके लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है और जिनके शस्त्रों की सूची प्रशासन के समक्ष है उन्हें सूचित कर दिया है कि समय रहते अपने शस्त्र जमा करवा दे ताकि विधानसभा चुनावों ने चुनाव आयोग के नियमों की उलंघना न हो।

आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि किन्नौर जिला में लगभग अधिकतर लोगों ने 90 फीसदी बागवानी व किसानी क्षेत्र, भेड़ पलकों के संरक्षण हेतू एक नाली, दो नाली, कारतूस ( बंदूक ) की अनुमति यानि लाइसेंस प्राप्त किए है और 10 फीसदी लोगों ने आत्म रक्षा हेतु हथियार लिए है जिनमें से कुछ जमा हुए है और अभी जमा होने के लिए बचे हुए है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक इन बचे हुए शस्त्रों को जमा करने के निर्देश जारी किए गए है। आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि केवल बैंक,ऑफिस, कंपनी सिक्योरिटी गार्ड को बंदूक रखने की अनुमति है। इसके अलवा सभी को शस्त्र जमा करवाने होंगे।

TAGGED: deposit arms, license holders
admin October 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दून विधानसभा का पहाड़ी क्षेत्र हर बार करता है हार जीत का फैसला, जानिए क्या है खासियत
Next Article कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में बहाल की जाएगी ओल्ड पेंशन स्कीम: आशा कुमारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?