धर्मशाला:राहुल चावला (TSN)-एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि जिला भर के पुलिस थानों में केस पेंडेंसी 18 फीसदी के करीब है।जिला मुख्यालय में होने वाली क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों को पेंडिंग केसिस पर फोक्स करने के निर्देश जारी किए हैं।जिला में घटित अपराधिक मामलों,जिनके कनेक्शन बाहरी राज्यों से संबंधित होते हैं या अपराध करके भागने वालों को बाहरी राज्यों से पकड़ कर लाने के लिए भी पुलिस ने रणनीति बनाई है। जिला में जिस क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं,उसके अलावा अन्य क्षेत्रों के पुलिस थानों में पेंडिंग केसिस को वर्कआउट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि जिला में साल भर कई तरह के अप*राध घटित होते हैं।जिनके जल्द निपटारे के प्रयास पुलिस द्वारा किए जाते हैं।सूत्रों की मानें तो जिला पुलिस ने वर्ष 2022 तक के सभी केसों को निष्कर्ष तक पहुंचा दिया है,जबकि वर्ष 2023 के पेंडिंग केसों को निपटाने हेतू पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री का कहना है कि जिला कांगड़ा में 13 जून तक पेंडिंग मामलों की संख्या करीब 18 फीसदी थी। जिला पुलिस का प्रयास रहता है कि केस पेंडेंसी 20 फीसदी से ऊपर न जाए। जिला पुलिस ने वर्ष 2022 तक के सभी केसों को अंजाम तक पहुंचा दिया हैऔर वर्ष 2023 के कुछ मामलों में टेक्निकल विषय हैं, जिनमें रिपोर्ट पेंडिंग हैं या प्रदेश के बाहर कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें भेजी जानी हैं उन पर पुलिस ने रणनीति बनाई है।जिस क्षेत्र में उपचुनाव होते हैं,उसके अलावा अन्य क्षेत्रों को लक्ष्य निर्धारित करके केसिस को वर्कआउट करने को कहा गया है।
