By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधायक विवेक शर्मा ने किया तीन दिवसीय पिपलू मेले का शुभारंभ… ये तीनों जिलों का संगम स्थल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधायक विवेक शर्मा ने किया तीन दिवसीय पिपलू मेले का शुभारंभ… ये तीनों जिलों का संगम स्थल
himachalNews

विधायक विवेक शर्मा ने किया तीन दिवसीय पिपलू मेले का शुभारंभ… ये तीनों जिलों का संगम स्थल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/17 at 5:28 PM
Share

ऊना:राकेश (TSN)-तीन दिवसीय पिपलू मेला सोमवार को पूजा-अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेले का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने की।विधायक विवेक शर्मा ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों,पशु मंडी विशेषकर गो मंडी, कुश्ती प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। इससे पहले ढोल-नगाडों,पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं बैंड-बाजों के साथ मेला कमेटी द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया।

कुटलैहड़ में पेयजल की समस्या को दूर करना मेरी प्राथमिकता में

विवेक शर्मा ने प्रदेश व जिलावासियों को जिलास्तरीय ऐतिहासिक पिपलू की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला कांगडा, हमीरपुर तथा ऊना जिलों के धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मेले में लोग पूरी आस्था के साथ भगवान नरसिंह के चरणों में माथा टेकने पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहयोग से कुटलैहड़ में पेयजल की समस्या को दूर करना मेरी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। अपने कार्यकाल में इस समस्या का निदान कर जनता को राहत पहुंचाऊंगा। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में पिपलू मेला एक नई रंगत में जनता को समर्पित प्रशासन के सहयोग से होगा।

मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए, वॉलीबाल और कुश्ती प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों में व्यापक जनजागरूकता लाने के लिए विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। इसके अलावा पशु मंडी एवं पशु प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है । इससे पहले मेला कमेटी और पिपलू पंचायत के पदाधिकारियों की ओर से मुख्य अतिथि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया। इससे पहले विवेक शर्मा ने नृहसिंह मंदिर में झंडा रस्म अदा कर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ कर उनका अवलोकन किया। इसके उपरांत ज्योति प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

TAGGED: UNA Peeplu fair
Chandrika June 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में पेयजल की स्थिति हुई विकराल..अब चौथे दिन मिलेगा पानी
Next Article पुलिस थानों में पेंडिंग केसिस को वर्कआउट करने के निर्देश जारी-SP शालिनी अग्रिहोत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?