नाहन : देवेन्द्र कुमार- सिरमौर जिला के धोलाकुआ में करोड़ों की लागत से बन रहे आईआईएम भवन के निर्माण को लेकर एक अहम बैठक डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को आईआईएम की जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए है ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई रुकावट पैदा ना हो। उन्होंने कहा कि आईआईएम के साथ लोगो की आवाजाही के लिए सड़क बन रही है 15 मई तक इस सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए है। गौरतलब है कि सिरमौर जिला की धोलाकुआं में करोड़ों रुपए की लागत से आईआईएम भवन का निर्माण किया जा रहा है यहां भवन निर्माण के लिए कृषि महकमे की जमीन को IIM के नाम ट्रांसफर किया गया है डीसी ने कहा कि इसके लिए डिमार्केशन की तमाम प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है।
