नाहन : देवेन्द्र कुमार- जिला में स्वास्थ्य सुविधाएं अपग्रेड करने के मकसद से JICA प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य खंड धगेडा में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। अस्पताल निर्माण को लेकर कल स्वास्थ्य सचिव की देखरेख में होगी।
क्षेत्र की बड़ी आबादी को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं
सीएमओ सिरमौर डॉक्टर अजय पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य खंड धगेडा में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण JICA प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। JICA प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ धगेडा में बनने जा रहे अस्पताल को लेकर आने वाले कल स्वास्थ्य सचिव की देखरेख में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में अस्पताल निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल को लेकर पहले भी एक JICA के साथ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सिटी स्कैन, मॉडर्न लैब और इंडोर की सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। यहां अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की बड़ी आबादी को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
