By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, मेज़बान टीम बनी विजेता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, मेज़बान टीम बनी विजेता
himachalNews

हमीरपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, मेज़बान टीम बनी विजेता

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/24 at 3:58 PM
Share
 Hamirpur, Arvind-:नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है तथा युवाओं को इन अवसरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
फाइनल मुकाबला हमीरपुर कॉलेज और शिमला के कोटशेरा कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर कॉलेज की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि कोटशेरा कॉलेज शिमला की टीम उपविजेता रही। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिह्न, शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों और समाज से इस अभियान में सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया। वर्मा ने कहा कि बच्चों को स्थानीय खेलों से जोड़ना नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने का प्रभावी माध्यम है।राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी विश्व भर में सम्मानित हैं और उनके नाम से जुड़ी योजनाओं को समाप्त करना उचित नहीं है। समापन समारोह के साथ प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
TAGGED: Hamirpur Inter-college Kho-Kho competition
Chandrika December 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विंटर कार्निवाल के दौरान डीसी व एसएसपी ने रिज मैदान पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा
Next Article मनरेगा के नाम और स्वरूप में बदलाव पर भवानी पठानिया का केंद्र पर निशाना, बोले—भाजपा को गांधी नाम से आपत्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?