Shimla, 23 December-:शिमला में विंटर कार्निवाल के आयोजन के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने मंगलवार सायं रिज मैदान तथा आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विंटर कार्निवाल के अवसर पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि शिमला आने वाले पर्यटकों को यदि किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन को सूचित कर सकते हैं। प्रशासन पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी मेहर पंवर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
