सचिन शर्मा,मनाली: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मतदान को अब कुछ समय ही शेष रह गया है। ऐसे में जहां सभी पार्टीयों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है और सभी नेता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं। बात करें अगर मनाली की तो इस बार इस यहां भी मुकाबला काफी रोचक होता हुआ नजर आ रहा है।
मनाली विधानसभा क्षेत्र से 7 उम्मीदवारों ने चुनावों को लेकर अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसमें गोविंद सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी, भुवनेश्वर गौड कांग्रेस पार्टी, ताराचंद बीएसपी, सेस राम बीएसपी के कवरिंग उम्मीदवार, अनुराग प्रार्थी आप पार्टी, अमरचंद राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ओर महिंदर सिंह ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है।
एसडीएम मनाली डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में इस बार कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी ओर 29 अक्टूबर को दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है ओर उसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए जाएगें। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर 2022 को मतदान होगा ओर 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
