सोलन : योगेश शर्मा-1 जून को हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल सोलन आने वाले हैं ।इस दौरान भाजपा अपने महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत भी सोलन जिला से शुरू करेगी,इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियों का जायजा लिया गया । यह कार्यक्रम गंज बाजार में स्थित सनातन मन्दिर धर्मशाला में किया जाएगा।
शिमला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोलन आ रहे है, ऐसे में उनका भव्य स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार है। उनके साथ इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से भाजपा सांसद नरेश बंसल भी रहने वाले है।पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और इसके लिए अब बैठकों का दौर भी शुरू होने वाला है । उन्होंने कहा कि सोलन में डॉक्टर राजीव बिंदल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और इस बार हिमाचल में भाजपा 2019 की तरह चारों सीटें लोकसभा 2024 के चुनाव में जीतने वाली है।
