नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)-तीर्थ स्थल रेणुका झील में आज हजारों की संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई ।आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी का पावन दिन है । आज के दिन तीर्थ स्थल रेणुका जी में अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है ।तीर्थ स्थल रेणुका जी में आज के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।
भगवान परशुराम और माँ रेणुका जी को अन्न चढ़ाने की परंपरा
एकादशी पर पवित्र रेणुका झील में श्रद्धालुओं द्वारा शाही स्नान किया जाता है । आज सुबह करीब 4:30 बजे शाही स्नान शुरू हुआ और लोग बड़ी संख्या में यहां दिन भर शाही स्नान करते नजर आए । कहा जाता है कि आज के दिन पवित्र झील में स्नान करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है और उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है ।श्रद्धालुओं ने बताया कि वह पिछले कई सदियों से यहां पर पहुंच रहे है। एकादशी के दिन यहां भगवान परशुराम और माँ रेणुका जी को अन्न चढ़ाने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है, जो आज भी कायम है और लोगों द्वारा जो अनाज उत्पादित किया जाता है उस अनाज को आज यहां भगवान परशुराम और माता रेणुका जी को इस कामना के साथ अर्पित किया जाता है कि अगले बरस उनके पास अनाज का और अच्छा उत्पादन होता है। श्रद्धालुओं ने बताया की फसल का कुछ अंश यहाँ अर्पित करने से पैदावार में वृद्धि होती है और यही कारण है कि उनके यहां से गहरी आस्था जुडी हुई है।
