मंडी,धर्मवीर(TSN)-चच्योट निधि लिमिटेड,चेलचौक द्वारा कलेक्शन ऑफिसर,लिपिक,फील्ड ऑफिसर और सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती की जा रही है।क्षेत्रीय रोजगार कार्यकाल मंडी में 27 जनवरी को साक्षात्कार लिए जाएंगे।18 से 45 आयु वर्ग तक युवा इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।
ये होनी चाहिए योग्यता
साक्षात्कार के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि लेक्शन ऑफिसर के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उर्तीण होना चाहिए। जबकि लिपिक के पद के लिए दस जमा दो सहित कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरूरी है।फील्ड ऑफिसर के लिए उम्मीदवार स्नातक पास होना चाहिए, जबकि सहायक प्रबंधक के लिए उम्मीदवार बीए, बीकॉम होना चाहिए।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, खलियार,मंडी में होंगे।उन्होंने इच्छुक आवेदकों से साक्षात्कार में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि व समय पर अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र व अपना इतिवृत्त सहित पहुंचना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा व दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।
