सोलन : योगेश शर्मा – नगर निगम सोलन शहर में चौथे दिन पानी की सप्लाई कर रहा है । जिससे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,क्योंकि अक्सर गर्मियों के दिनों में इस तरह के हालात सोलन शहर में देखने को मिलते थे,लेकिन सोलन शहर में इन दिनों भी पानी की कमी देखने को मिल रही है।
सोमवार को 5 लाख गेलेंन कम पहुंचा पानी
सोमवार की अगर बात की जाए तो नगर निगम सोलन के पास 15 लाख गैलन पानी पहुंचा है। जिसमें 5 लाख गैलन पानी निगम के पास कम आया है। ऐसे में इसके वितरण को लेकर निगम को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम सोलन शहर में चौथे दिन पानी की सप्लाई कर रहा है। जिससे लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
पानी की सप्लाई शहर में दूसरे व तीसरे दिन करने की कोशिश
नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर प्रियंका चंद्रा ने बताया की रोजाना शहर में पानी की सप्लाई निगम करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन निगम के पास पानी की सप्लाई पूरी नहीं पहुंच रही है। सोमवार को भी निगम के पास 15 लाख गेलेंन पानी पहुंचा है।उन्होंने कहा कि शहर में चौथे दिन पानी की सप्लाई हो रही है। उन्होंने बताया कि शहर में पानी की पाइपों से जहां पानी की लीकेज देखने को मिलती है। उसको लेकर कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए है , उसे तुरंत ठीक करवाया जाए। प्रियंका चंद्रा ने कहा कि शहर में लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में मिले और सही समय पर मिले इसके लिए निगम कार्य कर रही है ।आने वाले दिनों में जल शक्ति विभाग के साथ तालमेल बिठाते हुए पानी की सप्लाई शहर में दूसरे व तीसरे दिन करने की कोशिश की जाएगी।
बता दें कि सोलन शहर को अश्वनी और गिरी पेयजल योजना से पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन इन दिनों भी पानी की सप्लाई शहर में नहीं हो पा रही है। रोजाना शहर को 20 से 22 लाख गैलन पानी की जरूरत पड़ती है , लेकिन इन दिनों 15 से 20 लाख गेलेंन पानी ही निगम को पहुंच पा रहा है। ऐसे में इसको लेकर अब आगामी दिनों में पानी की कमी शहर में देखने को मिल सकती है।
