Nurpur, Sanjeev-:सेवा भारती नूरपुर इकाई की पुनर्गठन बैठक प्रांत पर्यवेक्षक डॉ. सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन की नई टीम का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक के दौरान एक बार फिर रिटायर्ड कर्नल यशपाल सिंह पठानिया को नूरपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की शुरुआत देशभक्ति गीत से हुई और समापन एक धार्मिक भजन के साथ किया गया। कुल 13 सदस्य इस महत्वपूर्ण पुनर्गठन बैठक में उपस्थित रहे।
सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध एक प्रमुख सामाजिक संगठन है, जो देशभर में वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में कार्य करता है। संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्यों में भी अहम भूमिका निभाता है।डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नूरपुर इकाई का पुनर्गठन सेवा भारती के संविधान के अनुरूप किया गया है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने, गतिविधियों का विस्तार करने और सामाजिक कार्यों को अधिक व्यापक स्तर पर ले जाने का आग्रह किया। उनका कहना था कि सेवा भारती का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना है, और नई टीम इस दिशा में बेहतर प्रयास करेगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद रिटायर्ड कर्नल यशपाल सिंह पठानिया ने सभी सदस्यों और पर्यवेक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वे इससे पहले भी तीन वर्षों तक नूरपुर इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा की गतिविधियों को और गति देंगे।पुनर्गठन के तहत डॉ. उपेन्द्र शर्मा को संरक्षक, यशपाल पठानिया को अध्यक्ष एवं सामाजिक आयाम प्रमुख, मंगल सिंह को उपाध्यक्ष एवं स्वावलंबन प्रमुख, रघुवीर सिंह को उपाध्यक्ष एवं शिक्षा आयाम प्रमुख बनाया गया। राकेश नाग को सचिव, एस. सिंह को सह सचिव एवं आपदा आयाम प्रमुख, विकास रेणा को कोषाध्यक्ष तथा संजीव महाजन को कोषाध्यक्ष प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त राजिंदर कुमार को स्वास्थ्य आयाम प्रमुख, बलविंदर कौर को किशोरी आयाम प्रमुख और चैन सिंह पठानिया, हरनाम सिंह, डॉ. मांगो राम, इंजिनियर इंद्रजीत सिंह, डॉ. प्रभात सिंह, बलवंत सिंह, उपेन्द्र शर्मा, यशवंत सिंह और शुभकरण को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
