By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में गूंजे शहर वासियों के मुद्दे,पार्किंग, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में गूंजे शहर वासियों के मुद्दे,पार्किंग, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
himachalNews

नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में गूंजे शहर वासियों के मुद्दे,पार्किंग, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/30 at 12:01 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): शुक्रवार को बचत भवन में नगर निगम शिमला की मासिक बैठक हुई। इस बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने इलाकों की समस्या सदन के समक्ष रखी। इनमें मुख्य रूप से बाजार में पार्किंग,आवारा कुत्तों और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा सदन में गूंजा।  इसके साथ ही भाजपा पार्षद ने सदन में प्वाइंट आफ ऑर्डर के तहत ड्राइवर भर्ती का मामला भी सदन के समक्ष उठाया।
वहीं लोअर बाजार की पार्षद उमंग बांगा ने कहा कि बाजार में स्थानीय व्यापारियों को पार्किंग की परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कई इलाकों में बाहरी लोग बिना परमिट के न केवल गाड़ी सील्ड रोड में लेकर आ रहे हैं, बल्कि अपनी गाड़ी भी गलत तरीके से पार्क कर रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही हैं। वहीं, पार्षद सरोज ठाकुर ने नगर निगम में ड्राइवरों की भर्ती का मामला प्वाइंट आफ ऑर्डर के तहत उठाया और मामले की जानकारी मांगी।
इसी तरह शहर में बढ़ रही कुत्तों की समस्या को लेकर मोनिका चंदेल ने सदन के भीतर आवाज बुलंद की और शहर में बढ़ रही कुत्तों के हमले की घटनाओं से सदन को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसका ज्यादा असर बच्चों-बुजुर्गों के साथ काम पर आने जाने वाले लोगों पर दिख रहा हैं।
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मासिक बैठक में सभी पार्षदों ने अपने-अपने इलाकों की समस्या रखी हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में स्ट्रीट लाइट का मुद्दा सदन के समक्ष आया। उन्होंने कहा कि कई इलाकों स्ट्रीट लाइट के आगे पेड़ की टहनी आने की वजह से परेशानी हो रही हैं। ऐसे में नगर निगम शिमला में प्रस्ताव पारित कर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को भेजा है, ताकि स्ट्रीट लाइट के आगे आ रही टहनियों को कटवाया जा सके। इसके अलावा नगर निगम के सदन में कुत्ता पालने की फीस को सालाना 500 रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए किया हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों के बैठक में नदारद रहने का मामला भी सदन के समक्ष हैं। इस बारे में भी संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया हैं।
TAGGED: city residents, issues, monthly meeting, Municipal Corporation, Shimla
admin September 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भोटा में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व, रावण, मेघनाथ ओर कुंभकर्ण के पुतले बनना शुरू
Next Article शिमला में व्यक्ति ने की आत्म+हत्या,रेलवे ट्रैक के नीचे रैलिंग से लगाया फं+दा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?