अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर ज़िला की नगर पचांयत भोटा मे इस बार दशहरे का पर्व बडी धूमधाम से मनाया जाएगा। अगले माह, 24 अक्टूबर को होने वाले दशहरे के लिए कारीगरों की ओर से पुतले बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। इसमें रावण का पुतला 40 फुट, कुभकर्ण व मेघनाथ के 35-35 फुट पुतले बनाए जाएंगे।
वकिल कुरैशी निवासी किराबली आगरा का कहना है की दहशरे के लिए पुतले बनाने का काम एक महिना पहले शुरू हो जाता हैं। रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले बनाने के लिए तीन से चार दिन का समय लग जाता हैं। हमारे लगभग 25 कारीगर है जिनमें एक व्यक्ति की एक दिन की दिहाड़ी 800 रुपये हैं। हम भोटा के इलावा मनीमाजरा, मोहाली, मुल्लापुर, हिमाचल प्रदेश मे ऊना, नगल , मैहतपुर,आदि जगहों पर पुतले बनाने जाते हैं।
वहीं कारीगरों मे अनवर फारूकी, आगरा, इकबाल अली फिरोजाबाद, चिल्लू, नजाम आदि कारीगर दशहरे के लिए पुतले बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं भोटा के स्थानीय लोगों मे दहशरे को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा हैं।
