By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिन मंदिरों में जा रही हैं कंगना, उनकी सफाई करवाना जरूरी – विक्रमादित्य सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिन मंदिरों में जा रही हैं कंगना, उनकी सफाई करवाना जरूरी – विक्रमादित्य सिंह
himachalpolitical

जिन मंदिरों में जा रही हैं कंगना, उनकी सफाई करवाना जरूरी – विक्रमादित्य सिंह

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/20 at 5:28 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर तीखा जुबानी हमला बोला है।उन्होंने देव समाज का हवाला देते हुए कहा कि आज कंगना जिन-जिन मंदिरों में जा रही है,उन मंदिरों की साफ-सफाई करवाना है।यह बात कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने देव नीति व देव संस्कृति का हवाला देते हुए द्रंग विधानसभा के टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना के खान पान को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं,उससे देव समाज व देव नीति के लोग आहत हैं। देव नीति के विपरीत कई तरह के प्रहार कर देव समाज को कलंकित करने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। देवभूमि में रहकर प्रदेश के लोग देव नीति पर निष्ठा व विश्वास रखते हैं

मोदी भी कई सालों तक रहे सीएम..उनको बोलने की हिम्मत हैं कंगना में

वहीं कंगना रनौत द्वारा वीरभद्र परिवार पर कुर्सी से चिपके रहने के आरोपों पर भी अपने संबोधन में विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके परिवार को यह आर्शीवाद दिया है,तभी उनके पिता स्व वीरभद्र सिंह 6 बार सीएम बने।यदि उनमें इतनी हिम्मत हैं तो हमारे परिवार पर निजी तौर पर आरोप लगाने के बजाय पीएम मोदी को भी कुर्सी छोड़ने की बात कहें। पीएम मोदी भी कई सालों तक गुजरात के सीएम रहे हैं और अब 74 वर्ष की उम्र में तीसरी बार पीएम बनने का सपना देख रहें है।

दो नावों पर सवार है कंगना,एक पैर मुम्बई तो दूसरा फसा रखा है हिमाचल में

इतना ही नहीं विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर जुबानी प्रहार करते हुए आज वे हरेक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही गुणगान कर रही है। इस जाप से उनकी नाव पार लगने वाली नहीं है। उनकी एक टांग मुम्बई और एक टांग हिमाचल में हैं और दो नावों पर सवार कंगना की नाव बहुत जल्द डूबने वाली है। उन्होंने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि अपना बोरिया बिस्तर तैयार रखो और 4 जून के बाद मुंबई में फिल्म प्रोजेक्टों पर काम करने की तैयारी करो।इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने अपनी प्राथमिकता गिनवाते हुए मंडी जिला के टकोली में केंद्र से फ्रूट एवं फूड प्रोसेसिंग यूनिट मंजूर कराने की भी बात कही। इस जनसभा में उनके साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi congress candidate vikramaditya singh
Chandrika May 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा बोले झूठ की फैक्ट्री चलाते हैं सीएम सुक्खू
Next Article पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष का भाजपा पर निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?