By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जगत सिंह नेगी का विपक्ष पर पलटवार…कर्ज लेकर घी पीती रही पूर्व भाजपा सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जगत सिंह नेगी का विपक्ष पर पलटवार…कर्ज लेकर घी पीती रही पूर्व भाजपा सरकार
himachalpolitical

जगत सिंह नेगी का विपक्ष पर पलटवार…कर्ज लेकर घी पीती रही पूर्व भाजपा सरकार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/11/28 at 5:00 PM
Share

शिमला : संजु (TSN)- प्रदेश भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को नाकामी से भरा हुआ बता रही है, तो लगातार कर्ज लेने को लेकर भी ह+मलावर है ।भाजपा 10,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज महज़ एक वर्ष में लेने का दावा आरटीआई के जरिए मालूम होने की बात कह रही है । इसको लेकर सत्ता पक्ष पर निशाना भी साध रही है,वही कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसको लेकर भाजपा पर पलटवार किया है और पूर्व सरकार के कार्यकाल पर तंज करते हुए कर्ज लेकर घी पीते रहने की बात कही ।

अब काले चश्मे पहन कर बैठ गए…नहीं दिखता काम

वहीं राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष के ह+मलों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष के लोग काले चश्मे पहन कर बैठ गए हैं,जो उन्हें कोई भी काम सरकार का नजर नहीं आ रहा है । जगत सिंह नेगी ने कहा कि विपक्ष के लोग हिमाचल की जनता के हितेषी नहीं है । यह वही लोग हैं जो विधानसभा में केंद्र से प्रदेश को मदद दिलाने को लेकर चुप्पी साध कर बैठे रहे । इस दौरान कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कर्ज़ के मसले पर कहा कि कर्ज लेना हर सरकार की आवश्यकता है, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार तो कर्ज़ लेकर सिर्फ़ घी पीने का काम करती रही । जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने केंद्र से कर्ज लिया और उसका उपयोग राजनीतिक सभाओं और केंद्रीय मंत्रियों के स्वागत में कर दिया ।

1 साल का कार्यकाल रहा चुनौती पूर्ण

जगत सिंह नेगी ने कहा कि उनकी सरकार का यह पहला साल चुनौती भरा रहा है। प्रदेश में बरसात से आई आपदा मे 12 हज़ार करोड़ का नुकसान प्रदेश को हुआ । सरकारी संपत्ति, पेयजल योजनाएं, सड़के निजी संपत्तियों समेत जान और माल का नुकसान प्रदेश को हुआ । जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि आपदा से पैदा हुई चुनौती का जिस तरीके से मुख्यमंत्री ने नेतृत्व किया उसी से संभव हुआ कि तेज गति से प्रदेश सरकार ने व्यवस्था को सुचारु किया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजनीतिक इच्छा दिखाते हुए केंद्र से मदद न मिलने के बावजूद, अपने स्तर पर राहत पैकेज घोषित किया जो ऐतिहासिक फैसला रहा ।

जगत सिंह नेगी ने राजस्व विभाग के 1 साल के परफॉर्मेंस को लेकर कहा कि सरकार ने राजस्व विभाग में राजस्व और भूमि अधिनियम में संशोधन लाकर विभागीय मामलों में तेजी लाने का काम किया । उन्होंने कहा कि संशोधन करके इंतकाल पर्टेशन जैसे मामलों को समय अवधि में बांधा गया । साथ ही अधिकारियों के लिए भी समय अवधि तय कर दी गई और लेट लतीफी के खिलाफ एक्शन का भी प्रावधान किया गया । इसके बाद इंतकाल अदालत लगाकर समय पर इंतकाल जैसे मामलों को निपटाने का काम किया । साथ ही विभाग के सभी सत्रों केअधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए की लंबी तारीख है ना दी जाए जिसे विभाग से जुड़े मामलों को तेजी से निपटने में मदद की ।

बागवानों को सब्सिडी रेट पर मिलेंगे कीटनाशक

वही बीते वर्ष बागवानों के आंदोलन से पेस्टिसाइड इंसेंटिसाइड को लेकर भी मांग की गई थी इसको लेकर जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बार प्रदेश सरकार ने सब्सिडी रेट पर बागवानों को पेस्टिसाइड इंसेंटिसाइड देने के का फैसला किया है और इसके लिए केमिकल्स का प्रीरिक्वायरमेंट भी किया जा रहा है । वहीं फर्टिलाइजर कृषि विभाग के द्वारा दिए जा रहे हैं और इसको बागवानों के लिए भी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है ।

TAGGED: Shimla Revenue and Horticulture Minister
Chandrika November 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदाराम को मिले अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सम्मान..काले पानी की काटी थी सजा
Next Article विशाल के टनल से बाहर निकलने की खबर से परिजनों ने ली राहत की सांस…विधायक भी पहुंचे घर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?