चंबा (मंजूर पठान): प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को चंबा पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, चंबा सदर के विधायक पवन नैय्यर, भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल और भरमौर के विधायक जिया लाल मौजूद रहे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी दिनों में चंबा का प्रस्तावित दौरा है। इसी संबंध में चंबा में स्थानीय प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई गई। सभी अधिकारियों को प्रधानमंत्री जी के दौरे को लेकर बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

