नाहन/देवेन्द्र कुमार: बहुत से लोग अपने-अपने अंदाज में मिलों का सफर तय कर लोगों को यह खास संदेश देकर जागरूक कर रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं यूपी के कुशीनगर के रहने वाले युवा सुनील कुमार कुशवाहा की। जो पूरे देश का साइकिल पर भ्रमण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दे रहा है। ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ सके। सुनील कुमार 4 राज्यों का भ्रमण कर हिमाचल के नाहन पहुंचे। युवा सुनील कुमार कुशवाहा जिहोने अपनी साइकिल यात्रा 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से शुरू की थी जहां के वह रहने वाले है।

सुनील ने कहा कि वह बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंतित है, ऐसे में साइकिल से देश भ्रमण कर रहे हैं और उन लोगों को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह लोगों से गाड़ी और मोटरसाइकिल को छोड़कर साइकिल का उपयोग करने की भी सलाह दे रहे हैं ताकि वायु प्रदूषण को रोका जा सके। उनका यह भी कहना है कि साइकिलिंग सेहत के लिए बेहद लाभदायक है।

ऐसे में इस भ्रमण के जरिए वह इन लोगों को साइकिलिंग के जरिए फीट रहने का भी एक संदेश पहुंचाना चाहते है । साइकिल के इस्तेमाल से एक तरफ से जहां पर्यावरण प्रदूषण कम होगा। वहीं दूसरी तरफ शरीर को स्वस्थ रखने में भी साइकलिंग कारगर साबित होंगी है। सुनील ने कहा कि पूरे देश का साइकिल पर उन्होंने 9 महीने के भीतर भ्रमण करने का लक्ष्य रखा है।

