By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भूस्खलन क्षेत्र में जोखिम उठाकर सड़क पार करते दिखे जयराम ठाकुर..वीडियो हुआ वायरल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भूस्खलन क्षेत्र में जोखिम उठाकर सड़क पार करते दिखे जयराम ठाकुर..वीडियो हुआ वायरल
himachalNews

भूस्खलन क्षेत्र में जोखिम उठाकर सड़क पार करते दिखे जयराम ठाकुर..वीडियो हुआ वायरल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/13 at 4:16 PM
Share

Mandi, Dharamveer-पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को जोखिम उठाकर पैदल पार करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लंबाथाच गांव के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शनिवार शाम करीब पांच बजे का है, जब जयराम ठाकुर करसोग क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद थुनाग लौट रहे थे। रास्ते में लंबाथाच के पास सड़क पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता बंद हो गया था।

जयराम ठाकुर के साथ मौजूद लोगों ने खुद पत्थर हटाकर सड़क को आंशिक रूप से साफ किया। सबसे पहले खाली गाड़ियों को सुरक्षित पार करवाया गया। इसके बाद जयराम ठाकुर सहित अन्य लोग पैदल ही इस खतरनाक स्थान को पार कर गए। पत्थरों के गिरने की आशंका के बीच उन्होंने तेज़ी से दौड़कर इस हिस्से को पार किया। इस घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सराज क्षेत्र में ऐसे कई स्थान हैं जहां भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोग रोजाना जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं। जयराम ठाकुर भी इन परिस्थितियों में अपने क्षेत्र का नियमित दौरा कर रहे हैं और स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं।प्रशासन द्वारा सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है, लेकिन कई जगहों पर खतरा अभी भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए।

Chandrika July 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारी बारिश से PWD को दो करोड़ का नुकसान, तीसा मंडल में मरम्मत कार्य तेज़
Next Article छह महीने से जोखिम उठा रहे लोग, अनुराग ठाकुर ने निर्माण कंपनी की खिंचाई की”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?