By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भारी बारिश से PWD को दो करोड़ का नुकसान, तीसा मंडल में मरम्मत कार्य तेज़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भारी बारिश से PWD को दो करोड़ का नुकसान, तीसा मंडल में मरम्मत कार्य तेज़
himachalNews

भारी बारिश से PWD को दो करोड़ का नुकसान, तीसा मंडल में मरम्मत कार्य तेज़

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/13 at 4:12 PM
Share

Chamba, Manjur Pathan-मानसून सीजन में लगातार हो रही तेज बारिशों से पीडब्ल्यूडी विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तीसा पीडब्ल्यूडी मंडल में अब तक विभाग को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, वहीं कई स्थानों पर रिटेनिंग वॉल और कलवर्ट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार रात के समय तेज बारिश होने के कारण विभाग को मरम्मत कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें तैनात कर दी हैं ताकि मार्ग बाधित होने की स्थिति में तुरंत बहाली की जा सके। विभाग ने नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है, ताकि समय रहते बजट मिल सके और नुकसान की भरपाई कर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

वहीं, पीडब्ल्यूडी मंडल तीसा के अधिशाषी अभियंता जोगिंदर कुमार ने जानकारी दी कि लगातार हो रही भारी बारिशों से विभाग को अब तक दो करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है। विभाग ने जहां-जहां सड़कों के बाधित होने की संभावना है, वहां मशीनें तैनात कर दी हैं, ताकि बारिश के तुरंत बाद मार्गों को बहाल किया जा सके और लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो।

“लगातार भारी बारिशों की वजह से विभाग को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हमने संवेदनशील जगहों पर मशीनें लगा दी हैं, ताकि सड़क मार्गों को तुरंत बहाल किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।”

TAGGED: Chamba PWD department
Chandrika July 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चमयोला गांव की सड़क बदहाल, बस सेवा ठप — राजेंद्र राणा पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article भूस्खलन क्षेत्र में जोखिम उठाकर सड़क पार करते दिखे जयराम ठाकुर..वीडियो हुआ वायरल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 1500 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Ago

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?