अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला मुख्यालय हमीरपुर में बाईपास रोड़ पर रविवार आधी रात को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को घायल हालत में पीजीआई रैफर किया गया है। मृतक हमीरपुर का निवासी सुनील शर्मा है जोकि भाजयुमो हमीरपुर का उपाध्यक्ष था। इस सड़क दुर्घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया। युवक की पहचान अनुराग पटियाल के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच पुलिस ने वाहन को ट्रेस कर लिया है। मामले में सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है और एक नंबर को शक के आधार पर पुलिस ने ट्रेस भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को सुनील शर्मा व अनुराग पटियाल बाईपास रोड़ पर बंसत रिजार्ट के समीप मौजूद थे। इस दौरान तेज रफ़्तार कार चालक दोनों को टक्कर मार दी। यहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर सुनील शर्मा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अनुराग पटियाल को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा पीजीआई रेफर किया गया है। मामले में एक नंबर को शक के आधार पर ट्रेस किया गया है। जल्द ही गाड़ी और चालक की पहचान कर ली जाएगी। बता दे कि मृतक सनील शर्मा भाजयुमों हमीरपुर के उपाध्यक्ष थे और डिडवीं टिक्कर के रहने वाले थे। कुछ ही महीने पहले सुनील की शादी हुई थी। वहीं घायल अनुराग पटियाल हमीरपुर के निवासी है।
