विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय चिंतपूर्णी में जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त विग कमांडर वासुदेव उपस्थित रहे। उनका विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकुश पंडित ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
जन्माष्टमी के कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से की। इस मौके पर विशेष रूप से प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलदीप कालिया उपाध्यक्ष राजेंद्र कालिया एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी और खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे भगवान श्री कृष्ण से संबंधित रासलीला लघु नाटिका रही जिसमें भगवान श्री कृष्ण के द्वारा की गई रासलीलाओं को दर्शाया गया।
राधा कृष्ण जी को झूला झुलाने के साथ ही मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी कार्यक्रम के दौरान किया गया। अंत में प्रधानाचार्य ने जन्माष्टमी के महत्व और भगवान श्री कृष्ण से संबंधित रासलीलाओं पर और भगवान कब और क्यों प्रकट होते हैं के बारे में विशेष रूप से सभी को बताया। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
