By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर जनवादी महिला समिति ने उठाए सवाल, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर जनवादी महिला समिति ने उठाए सवाल, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग
himachalNews

कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर जनवादी महिला समिति ने उठाए सवाल, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/03 at 3:37 PM
Share

शिमला-: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कमला नेहरू अस्पताल (KNH) की प्रस्तावित शिफ्टिंग को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। समिति की राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट और राज्य महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि अस्पताल की शिफ्टिंग का मामला अभी माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद सरकार द्वारा नई समिति गठित करना यह दर्शाता है कि वह पहले से गठित समिति की रिपोर्ट की अनदेखी कर रही है।

समिति ने कहा कि पूर्व समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया था कि आईजीएमसी में पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण कमला नेहरू अस्पताल के गायनी एवं प्रसूति विभाग को वहां स्थानांतरित करना व्यावहारिक नहीं है। वर्तमान में भी आईजीएमसी में गायनी ओपीडी सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।महिला समिति का कहना है कि प्रदेश के एकमात्र राज्य स्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल को उसके वर्तमान स्थान से हटाना महिलाओं के हितों के खिलाफ है। आरोप लगाया गया कि सरकार ने रोबोटिक सर्जरी के नाम पर अस्पताल की व्यवस्थाओं को बिखेर दिया है। गायनी और प्रसूति विभागों को अलग करने से मरीजों के साथ-साथ चिकित्सा विद्यार्थियों को भी पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए आईजीएमसी तथा केएनएच के बीच आना-जाना पड़ रहा है।समिति ने आशंका जताई कि 104 वर्षों से संचालित इस ऐतिहासिक अस्पताल की जगह विधायकों के आवास बनाने की योजना बनाई जा रही है। समिति ने सरकार से तीसरे चरण के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने, रोबोटिक सर्जरी और आईवीएफ सेंटर की सुविधा कमला नेहरू अस्पताल में ही उपलब्ध कराने तथा गायनी ओपीडी को तुरंत केएनएच में बहाल करने की मांग की है। साथ ही उच्च न्यायालय से भी मामले में शीघ्र सुनवाई कर महिलाओं और मरीजों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया।

TAGGED: Shimla Janvadi Mahila Samiti
Chandrika August 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article श्री नैना देवी मार्ग पर हादसा, श्रद्धालुओं से भरी इनोवा सड़क से नीचे गिरी
Next Article कैहडरू में आकार ले रहा ग्रामीण कैफेटेरिया, महिलाओं की आजीविका और स्थानीय स्वाद को मिलेगा नया मंच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कैहडरू में आकार ले रहा ग्रामीण कैफेटेरिया, महिलाओं की आजीविका और स्थानीय स्वाद को मिलेगा नया मंच

Ago

श्री नैना देवी मार्ग पर हादसा, श्रद्धालुओं से भरी इनोवा सड़क से नीचे गिरी

Ago

जन्मदिन पर जनसेवा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

Ago

4जी नेटवर्क विस्तार से बीएसएनएल की बढ़ी लोकप्रियता, कांगड़ा-चंबा में तेजी से जुड़े नए उपभोक्ता

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?