शिमला : कमल भारद्वाज- आईजीएमसी में आज से जीवन दायिनी एंबुलेंस की शुरुआत की गई आईजीएमसी एक साल बाद मरीजों को यह सुविधा देने जा रहा है। अभी इसके लिए एसओपी तैयार की जा रही है। ऑपरेशन और मेंटेंस का खर्चा निकालने के लिए इसमें कुछ चार्ज लगाए जाएंगे।
एमरजेंसी में पेशेंटों को इस एंबुलेंस में पीजीआई
रेफर किया जाएगा । आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉक्टर अमन का कहना है कि यह हॉस्पिटल की ही एंबुलेंस होगी। एमएस के ऑर्डर पर यह एंबुलेंस चलेगी। उन्होंने कहा कि हेल्थ कार्ड धारकों को फ्री में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा यह एंबुलेंस ढाई साल पहले हर मेडिकल कॉलेज के लिए दी गई थी। लेकिन बीते एक साल से यह बंद पड़ी थी जिसे अब फिर से शुरू किया गया है।
