कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – कुल्लू में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का आज से शुभारंभ हो गया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इसका आज विधिवत शुभारंभ कर दिया है। जियो की ट्रू 5जी सेवाओं को कुल्लू के अलावा शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, नादौन, बद्दी, बरोटीवाला, कांगड़ा, धर्मशाला , सोलन,पांवटा साहिब तथा नालागढ़ में पहले ही लांच कर दिया गया था। जियो की हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ कुल्लू के लोगों और व्यवसायों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 2023 के अंत तक, प्रदेश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में जियो ट्रू 5जी की कवरेज मिलने लगेगी । लॉंच के अवसर पर आशुतोष गर्ग, डीसी, कुल्लू ने कहा की जियो की 5जी सेवाओं की शुरुआत पर बधाई देता हूं। यह लॉन्च यहां के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जिन्हें जियो की 5 जी सेवाओं से अत्यधिक लाभ होगा। 5जी सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों आदि सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिये असीम अवसर और समृद्ध अनुभव ले कर आएँगी । यह पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य देखभाल, बागवानी, कृषि, स्वचालन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी और विनिर्माण, कृत्रिम आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन लाएंगी ।
कुल्लू के लाखों जियो यूजर्स अब जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का लाभ उठा सकेंगे। 5जी सेवाएं कुल्लू के प्रत्येक नागरिक को लाभ प्रदान करेंगी, और विकास गति को तेज़ करने में मदद करेंगी तथा सरकार-नागरिक इंटरफेस को भी और बेहतर बनाएंगी । जियो ट्रू 5जी भारत का एकमात्र ट्रू 5जी नेटवर्क है क्यूंकि यह 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ स्टैंड-अलोन 5जी आर्किटेक्चर पर चलता है । यही नहीं, जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है जो इसे बहुत मजबूती प्रदान करता है ।
