नाहन : देवेन्द्र कुमार – नाहन में आज कांग्रेस पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की कांग्रेस पार्टी का यह अभियान आगामी 2 माह तक चलेगा। नाहन में इस अभियान के शुभारंभ के दौरान कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे।
मीडिया से बात करते हुए अजय सोलंकी ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर 2 से इस अभियान की शुरुआत की है और यह अभियान आगामी 2 माह तक चलेगा।। सोलंकी ने कहा कि इस अभियान के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों से जन संवाद करेंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान का मकसद सभी लोगों को अपने साथ जोड़ कर उन्हें आगे ले जाना है। अजय सोलंकी ने कहा कि समाज में कुछ विघटनकारी ताकतें है जिन को समाप्त करना बेहद जरूरी है। सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस का भारत जोड़ो अभियान और अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का मकसद यही है कि कैसे हर वर्ग को एक साथ जोड़कर समाज को आगे बढ़ाया।
