सोलन : योगेश शर्मा – सोलन शहर में बढ़ रहे अवैध कारोबार को लेकर बीते दिनों व्यापार मंडल सोलन द्वारा जिला प्रशासन को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया था। जिसमें उन्होंने अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही थी। वही शनिवार को इस विषय को लेकर डीसी कार्यालय में एक्साइज, लेबर,पुलिस और नगर निगम सोलन के विभागों के अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के अधिकारियों की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने की। बैठक में अवैध कारोबार को रोकने के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है।
डीसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया फ़ैसला
अधिक जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सोलन के प्रधान कुशल जेठी ने बताया कि शहर के बाजारों में अवैध कारोबार को लेकर एक ज्ञापन पत्र जिला प्रशासन को बीते दिनों सौंपा गया था । जिसमें व्यापारियों ने मांग की थी कि जो दुकानदार जीएसटी पर सामान लाकर रजिस्टर्ड दुकानें चला रहे हैं,उनसे ज्यादा लाखों रुपए किराया देकर दुकानें चलाने वाले दुकानदार अवैध रूप से कारोबार कर रहे हैं। ये दुकानदार रोजाना 5000 किराया कहां से दे रहे हैं और किस तरह का व्यापार सोलन शहर में किया जा रहा है इसको लेकर भी व्यापार मंडल सोलन के लोगों ने आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि आज एक संयुक्त बैठक एक्साइज, लेबर ,पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई । जिसमें यह कहा गया है कि अवैध कारोबार करने वाले दुकानदारों पर नकेल कसी जाएगी।
इस बारे में डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि सोलन शहर में अवैध कारोबार की जांच को लेकर बीते दिनों व्यापार मंडल सोलन के पदाधिकारियों द्वारा एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया था जिसको लेकर आज एक बैठक संबंधित विभागों के साथ की गई है जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि ज्वाइंट एक्शन कमिटी बिठाकर सोलन शहर में अवैध कारोबार करने वाले दुकानदारों पर नकेल कसी जाएगी।
रोजाना 5 हजार देकर अवैध दुकानें चला रहे
बता दें कि पिछले काफी वर्षों से सोलन शहर में व्यापार मंडल इस बात को उठा रहा है कि जो रजिस्टर दुकानदार है और जीएसटी पर समान लेकर आते हैं वह इतना मुनाफा नहीं कमा पा रहे हैं जो रोजाना 5000 देकर अवैध कारोबार कर शहर में दुकानें चला रहे हैं। बहरहाल जिला प्रशासन द्वारा इसको लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाई गई है । आगामी दिनों में किस तरह से शहर में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जाता है देखने लायक होगा।
