बीबीएन :जगत सिंह (TSN)- पीडब्ल्यूडी एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह रविवार को नालागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं । प्रदेश महासचिव बावा हरदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 11:00 बजे पीडबल्यूड़ी एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह नालागढ़ पहुंचेंगे और नालागढ़ के तहत रामशहर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के समय रामशहर को दिए गए पीजी कॉलेज के निर्माण का निरीक्षण करेंगे ।
बावा हरदीप सिंह ने बताया कि रामशहर में तहसील कार्यालय के निर्माण का भी वह निरीक्षण करेंगे,फिर अलग-अलग पंचायत एवं पहाड़ी हलके के लोगों से बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि किपालपुर में इनडोर स्टेडियम के बाद पंजाब बॉर्डर पर टूटे पुल का निरीक्षण और पुल के निर्माण को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे । इसके बाद चंगर क्षेत्र में सड़कों एवं परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा । बता दें कि इस एक दिवसीय दौरान पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर क्षेत्र वासियों को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं ।
